प्रिय पाठको क्या आप एक छोटा व्यवसाय शुरू करके पूंजी कमाना चाहते है तो भारत सरकार के द्वारा चलाई गई यह योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (pradhanmantri mudra yojana) आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। यह सरकारी योजना छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, कारीगरों और स्वरोजगार चाहने वालों को बिना गारंटी के 20 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करती है ।

इस लेख में हम आपको मुद्रा लोन ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दरें और लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजजा (pradhanmantri mudra yojana)
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना एक भारत सरकार के द्वारा चलाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है | जिससे ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्रो में अपना छोटा व्यवसाय की शुरुआत कर अपना जीवन यापन करना चाहते है | इस योजना के तहत सरकार के द्वारा अपना जीवन यापन करने के लिए छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, कारीगरों और स्वरोजगार वालो के सरकार के द्वारा बीना गारंटी 50 हजार रुपये से 20 लाख रुपये तक का लोन किसी भी बैंक द्वारा प्रदान करवाया जाता है |
ये भी पढ़े :-
मुद्रा लोन क्या है? (What is Mudra Loan?)
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) की शुरुआत 8 अप्रैल 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी । इस योजना के तहत MUDRA (Micro Units Development & Refinance Agency Ltd.) छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
यह योजना विशेष रूप से निम्न लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है जो:
- नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं
- मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं
- विनिर्माण, सेवा, व्यापार या कृषि-संबद्ध क्षेत्रों में काम करते हैं
मुद्रा लोन के प्रकार (Categories of Mudra Loan)
मुद्रा लोन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जो व्यवसाय की स्थिति और आवश्यकता पर निर्भर करता है :
| क्र. सं. | लोन की क्षेणी | लोन की राशि | लोन किसके लिए उपयुक्त है |
| 01. | शिशु | 50,000 रुपये तक | नए व्यवसाय या बहुत छोटे व्यवसाय के लिए |
| 02. | किशोर | 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक | पूर्व से स्थापित व्यवसाय का विस्तार (बढ़ाने) के लिए |
| 03. | तरुण | 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक | पूर्व स्थापित मजबूत व्यवसाय का बड़ा विस्तार करने के लिए |
| 04. | तरुण प्लस | 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक | तरुण लोन सफलतापूर्ण चुकाने वाले व्यवसायों के लिए प्रदान किया जाता है |

मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता (pradhan mantri mudra yojana eligibility)
मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रताएं पूरी होनी चाहिए :
- भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए
- आवेदक किसी भी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए
- निम्नलिखित में से कोई भी आवेदन कर सकता है:
- व्यक्तिगत उद्यमी (Individual)
- साझेदारी फर्म (Partnership Firm)
- प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
- स्वरोजगार पेशेवर (डॉक्टर, वास्तुकार, आदि)
- दुकानदार और छोटे निर्माता
- कारीगर और हस्तशिल्पी
- स्टार्टअप संस्थापक
मुद्रा लोन हेतु आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन से पूर्व निम्नांकित दस्तावेज तैयार रखना अनिवार्य रूप से है :
शिशु श्रेणी (₹50,000 तक) के लिए:
| क्र. सं. | लोन के लिए आवश्यक दस्तावेक | लोन के लिए दस्तावेजो का विवरण |
| 01. | पहचान प्रमाण-पत्र | आधार कार्ड,जन आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पसफोट फोटो (सेल्फ-अटेस्टेड काँपी) |
| 02. | निवास पता प्रमाण-पत्र | बिजली बिल (2 माह से पुराना नहीं), आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-पत्र,वोटर आईडी कार्ड,बैंक पासबुक |
| 03. | फोटोग्राफ | 2 नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ (6 माह पुराने नहीं होने चाहिए) |
| 04. | उध्दरण | खरीदी जाने वाली मशीनरी या सामान का कोटेशन |
| 05. | व्यवसाय प्रणाम-पत्र | लाईसेंस, पंजीकरण प्रमाण-पत्र (यदि लागु हो तो ) |
किशोर/तरुण श्रेणी के लिए अतिरिक्त दस्तावेज:
- पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट
- पिछले 2 वर्षों का बैलेंस शीट और आईटीआर (₹2 लाख से अधिक लोन पर)
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट (तकनीकी और आर्थिक व्यवहार्यता)
- फर्म का साझेदारी डीड या MOA/AOA (यदि लागू हो)
मुद्रा लोन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Mudra Loan Online Apply – Step by Step)
मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अब बहुत आसान हो गया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें : pradhanmantri mudra yojana
चरण 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- सबसे पहले https://www.mudra.org.in/ वेबसाइट पर जाएं
- या उद्यममित्र पोर्टल (Udyamimitra Portal) का उपयोग करें
चरण 2: “Apply Now” पर क्लिक करें
- होम पेज पर मुद्रा लोन सेक्शन में “Apply Now” पर क्लिक करें
चरण 3: आवेदक का प्रकार चुनें
- नए उद्यमी (New Entrepreneur)
- मौजूदा उद्यमी (Existing Entrepreneur)
- स्वरोजगार पेशेवर (Self-Employed Professional)
चरण 4: पंजीकरण करें
- अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- OTP जनरेट करें और सत्यापन करें
चरण 5: आवेदन फॉर्म भरें (पंजीकरण के बाद)
| क्र. सं. | फ्राम भरने का फिल्ड | फ्रॉम भरने की जानकारी |
| 01. | व्यक्तिगत विवरण | नाम, पता, जन्मतिथि |
| 02. | व्यवसायिक का विवरण | व्यवसाय का नाम, प्रकार, गतिविधि |
| 03. | लोन की श्रेणी | शिशु / किशोर / तरुण |
| 04. | उद्योग का प्रकार | विनिर्माण / सेवा / व्यापार / कृषि-संबंद्ध |
| 05. | मौजूदा बैंकिंग सुविधा | यदि कोई हो तो |
| 06. | प्रस्तावित लोन विवरण | आवश्यक राशि, कार्यशील पूंजी आवश्यकता |
| 07. | प्राथमिकता ऋणदाता | जिस बैंक/एनबीएफसी से लोन चाहिए |

चरण 6: दस्तावेज अपलोड करें
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें
- सुनिश्चित करें कि फाइलें साफ और पठनीय हों
चरण 7: आवेदन सबमिट करें
- सभी जानकारी दोबारा जांच लें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- आवेदन नंबर (Application Number) नोट कर लें – यह भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है
मुद्रा लोन के लिए ऑफलाइन आवेदन करने के तरीके कैसे करें?
यदि आप ऑफलाइन आवेदन करने के आसान तरीको से करना चाहते हैं, तो : pradhanmantri mudra yojana
- अपने नजदीकी बैंक (जो मुद्रा योजना के तहत लोन देता है) में जाएं
- मुद्रा लोन आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
- फॉर्म को सही-सही भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
- बैंक अधिकारी को जमा करें
- बैंक आपके दस्तावेजों की जांच करेगा और लोन स्वीकृत करेगा
मुद्रा लोन ब्याज दरें (Mudra Loan Interest Rates)
विभिन्न बैंकों की मुद्रा लोन ब्याज दरें निम्नलिखित हैं :
| क्र. सं. | बैंक का नाम | बैंक की ब्याज दर |
| 01. | SBI (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) | 12.15% से (EBLR+3.25%) |
| 02. | UCO बैंक | 9.15% से ….. |
| 03. | बैंक ऑफ़ बड़ौदा | बैंक के बेस रेट से लिंक्ड |
| 04. | पंजाब नेशनल बैंक | बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार |
विशेष बातें:
- ₹10 लाख तक के लोन पर कोई कोलेटरल (गारंटी) आवश्यक नहीं है
- शिशु लोन पर प्रॉम्प्ट रीपेमेंट के लिए 2% ब्याज सब्सिडी
मुद्रा लोन के लाभ (Benefits of Mudra Loan)
- बिना गारंटी लोन – कोई जमानत या गारंटर नहीं चाहिए
- सरकारी समर्थन – पूरी तरह से भरोसेमंद और सुरक्षित योजना
- डिजिटल प्रक्रिया – ऑनलाइन आवेदन से समय की बचत
- लचीली श्रेणियां – शिशु से तरुण तक, हर स्तर के व्यवसाय के लिए
- त्वरित स्वीकृति – कम समय में लोन मिल जाता है
- MUDRA MITRA ऐप – Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध, जो लोन आवेदन में गाइड करता है
MUDRA MITRA ऐप के बारे में (About MUDRA MITRA App)
सरकार ने MUDRA MITRA मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो : pradhanmantri mudra yojana
- गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है
- लोन आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन करता है
- सैंपल लोन आवेदन फॉर्म प्रदान करता है
- नजदीकी बैंक ढूंढने में मदद करता है
pradhanmantri mudra yojana (FAQs)
1. मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?
आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ या उद्यममित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
2. क्या मैं SBI में ऑनलाइन मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
हाँ, SBI के मौजूदा ग्राहक https://emudra.sbi.bank.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
3. मुद्रा लोन में कितनी ब्याज दर है?
यह बैंक पर निर्भर करता है – UCO बैंक में 9.15% से लेकर SBI में लगभग 12.15% तक ब्याज दर है ।
4. क्या नए बिजनेस के लिए मुद्रा लोन मिल सकता है?
हाँ, शिशु श्रेणी विशेष रूप से नए व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए बनाई गई है ।
5. क्या मुद्रा लोन के लिए गारंटी चाहिए?
नहीं, ₹10 लाख तक के मुद्रा लोन पर कोई कोलेटरल या गारंटी आवश्यक नहीं है ।
6. मुद्रा लोन की अधिकतम राशि क्या है?
तरुण प्लस श्रेणी के तहत ₹20 लाख तक का लोन मिल सकता है ।
7. मुद्रा लोन चुकाने की अवधि कितनी होती है?
₹5 लाख तक के लोन पर 5 वर्ष और ₹5-20 लाख के लोन पर 7 वर्ष तक का रीपेमेंट टेन्योर मिलता है ।
8. क्या महिलाएं मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं?
हाँ, महिला उद्यमी पूरी तरह पात्र हैं। महिलाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाता है .
9. क्या एक से अधिक मुद्रा लोन ले सकते हैं?
हाँ, पिछला लोन सफलतापूर्वक चुकाने पर आप दोबारा उच्च श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं .
10. मुद्रा लोन के लिए कौन से क्षेत्र पात्र हैं?
विनिर्माण, सेवा, व्यापार और कृषि-संबद्ध गतिविधियाँ (जैसे डेयरी, मुर्गीपालन, मधुमक्खी पालन) .
निष्कर्ष (Conclusion)
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) Pradhan MantriMudra yojana एक वह योजना है जो भारत सरकार के द्वारा छोटे उद्यमियों, दुकानदारों और स्वरोजगार चाहने वालों को बिना गारंटी के आसान लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के माध्यम से आप ₹50,000 से ₹20 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं .
यदि आपके पास कोई व्यवसायिक विचार है या आप अपने मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो आज ही मुद्रा लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आप MUDRA MITRA ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं जो आपको पूरी प्रक्रिया में गाइड करेगा .