भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme Rajasthan) शुरूआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त (मजबूत) बनाना है, ताकि वे अपने परिवार की सालाना आय ₹1 लाख या उससे अधिक कमा सकें। इस लेख में हम लखपति दीदी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जैसे पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, और नवीनतम अपडेट पर विस्तार से अध्ययन करेंगे।

लखपति दीदी योजना क्या है? (Lakhpati Didi Yojana Kya Hai?)
लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजना है यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) का एक हिस्सा है। इस योजना की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त 2023 को की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक तक पहुंचाना है।
राजस्थान में इस योजना को राजीविका (Grameen Aajeevika Vikas Parishad) के माध्यम से लागू किया जा रहा है। राजस्थान सरकार ने इस योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।
ये भी पढ़े :-
राजस्थान सरकार की शानदार योजना: बेटी के जन्म से पढ़ाई तक आर्थिक सहायता
राजस्थान में लखपति दीदी योजना की वर्तमान स्थिति
राजस्थान सरकार ने इस योजना को लागू करने में राजस्थान के सबसे पहले पांच राज्यों को शामिल किया गया है। जो की प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इनमें से 12 लाख महिलाएं ₹1 लाख से अधिक की वार्षिक आय प्राप्त कर चुकी हैं।
प्रमुख जिले जहां योजना को मिली सफलता:
- हनुमानगढ़
- बारां
- झुंझुनूं
- कोटा
- जैसलमेर
लखपति दीदी योजना के लाभ (Lakhpati Didi Yojana Benefits)
इस योजना के तहत महिलाओं को कई प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं:
1. आर्थिक सहायता (ऋण)
- पहले महिलाओं को ₹1 लाख तक ही का ऋण दिया जाने का प्रावधान था |
- राजस्थान सरकार के बजट घोषणा 2026-27 में इस ऋण सीमा को बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दिया गया है
2. कौशल विकास और प्रशिक्षण
- महिलाओं को व्यवसायिक कौशल सिखाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित राजस्थान सरकार के द्वारा किए जाते हैं
- राजस्थान सरकार के द्वारा इस योजना के तहत 19.45 लाख महिलाओं को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है
3. ड्रोन दीदी और सोलर दीदी जैसी पहल
- महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि कार्यों के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे |
- सोलर दीदी योजना के तहत महिलाओं को सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जा रहा है |
4. रोजगार के नए अवसर
- राजस्थान सरकार के द्वारा रूरल वीमेन बीपीओ स्थापित करने के लिए ₹100 करोड़ का फंड आवंटित किया जायेगा |
- इस योजना के तहत 1,000 महिलाओं को बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा |
- राजस्थान में राज सखी स्टोर्स का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा |
5. उत्पादक समूहों से जुड़ाव
- राजस्थान सरकार के द्वारा राजस्थान में 3,366 प्रोड्यूसर ग्रुप और 65 FPOs का गठन किया गया है |
- इस योजना के अनुसार उजाला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का टर्नओवर ₹400 करोड़ है, जिससे 30,300 परिवार लाभान्वित
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Lakhpati Didi Yojana)
इस योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान की महिलाओं का निम्नलिखित पात्रताएँ पूरी करनी होंगी:
| क्र. सं. | महिलाओं के लिए पात्रता एवं मापदंड | महिलाओं के लिए आवश्यक विवरण |
| 01. | महिलाओं का निवास स्थान | महिलाएं राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए | |
| 02. | महिलाओं का समूह से जुडाव | राजस्थान की महिलाओं का स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुडी होना अनिवार्य है | |
| 03. | इस योजना के तहत महिलाओं की आयु सीमा | 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं (सामान्यत:) |
| नोट: योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए डिज़ाइन की गई है | | ||

लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Lakhpati Didi Yojana)
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
वर्तमान समय में इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है:
- अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या स्वयं सहायता समूह से संपर्क करें
- लखपति दीदी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
- आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- जन आधार कार्ड
- जाती प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन की स्थिति
राजस्थान सरकार ने इस योजना के तहत राजसखी पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से SHG सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://lakhpatididi.gov.in/ पर अधिक जानकारी उपलब्ध है.
महिला उद्यमिता को बढ़ावा: सफलता की कहानियाँ
लखपति दीदी योजना के तहत राजस्थान की महिलाएँ अब न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी सक्रिय रु से भागीदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार, राजीविका से जुड़ी महिलाएँ ₹20,000 से ₹40,000 प्रति माह कमा रही हैं।
प्रेरणादायक उदाहरण:
- जयपुर की सुशीला देवी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता प्राप्त की
- राजसमंद और करौली की महिलाएँ ब्लू पॉटरी, सिलाई और बेकरी व्यवसायों में सफलता प्राप्त कर रही हैं
Lakhpati Didi Scheme Rajasthan FAQs
1. लखपति दीदी योजना कब शुरू हुई?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को शुरू की गई। राजस्थान में इसे दिसंबर 2023 से लागू किया गया।
2. राजस्थान में कितनी महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं?
अब तक 16 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
3. लखपति दीदी योजना में कितना ऋण मिलता है?
सरकार ने ऋण सीमा बढ़ाकर ₹1.5 लाख कर दी है।
4. क्या शहरी महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं?
यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए है।
5. लखपति दीदी बनने के लिए किन व्यवसायों को चुन सकते हैं?
- डेयरी उत्पादन
- हैंडीक्राफ्ट और कढ़ाई
- सिलाई और बेकरी
- कृषि आधारित व्यवसाय
- एलईडी बल्ब निर्माण
6. क्या इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है?
हाँ, महिलाओं को उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता, और व्यवसायिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
7. लखपति दीदी योजना का लक्ष्य क्या है?
केंद्र सरकार का लक्ष्य देशभर में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
निष्कर्ष
लखपति दीदी योजना राजस्थान की महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता, और स्वरोजगार के अवसर भी देती है। राजस्थान सरकार द्वारा ऋण सीमा बढ़ाने और रूरल बीपीओ, बैंक सखी, तथा राज सखी स्टोर्स जैसी नई पहलों के साथ, यह योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर को खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
यदि आप एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला हैं या जुड़ना चाहती हैं, तो तुरंत अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या राजीविका कार्यालय से संपर्क करें और लखपति दीदी बनने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाएँ।
इस लेख को अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा करें ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें। किसी भी प्रश्न के लिए कमेंट बॉक्स में पूछें।