Beti Bachao Beti Padhao-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

Beti Bachao Beti Padhao-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

प्रिय पाठकों आज हम emitragyan.in की पोस्ट के माध्यम से भारत सरकार के द्वारा चलाई गई Beti Bachao Beti Padhao के बारे में सम्पूर्ण जानकारी जानेंगे कि इस योजना का फायदा आप स्वयं कैसे ले सकते है एवं आपके आसपास के पात्र परिवार फायदा कैसे ले  सकते है | 

Beti Bachao Beti Padhao
Beti Bachao Beti Padhao

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना 

Beti Bachao Beti Padhao योजना एक कन्वर्जेंस आधारित योजना है इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 22 जनवरी 2015  को माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने भारत के 100 जिलों हेतु किया था | उसका उद्घाटन पानीपत हरियाणा में किया था | 

Beti Bachao Beti Padhao को अप्रैल 2016 में भारत के 61 जिले जोड़े गए एवं 8 मार्च 2018 को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले में माननीय प्रधनमंत्री जि ने एक विशाल समारोह में पुरे भारत देश मेंBeti Bachao Beti Padhao योजना को लागु किया था | वर्त्तमान समय में राजस्थान राज्य के सभी जिलो में यह योजना संचालित है |  

Beti Bachao Beti Padhao योजना विभिन्न विभागों समन्वित प्रयासों से राजस्थान राज्य में भी संचालित की जा रही है | जिसमे महिला बाल विभाग एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा पंचायती राज विभाग प्रमुख Beti Bachao Beti Padhao योजना की भूमिका निभा रही है

Beti Bachao Beti Padhao Yojana Details

योजना का नाम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ 
शुरुआत की गई भारत सरकार के द्वारा 
वर्ष 2015
लाभार्थी भारत देश के नागरिक 
उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार 
वेबसाईट Click

Beti Bachao Beti Padhao योजना का उद्देश्य

गर्भावस्था के दौरान लिंग जांच को रोकना जिससे लैंगिक पक्षपात नहीं हो | 

बालिकाओं का अस्तित्व एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना जिससे बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके | 

बालिकाओं की शिक्षा को सुनिश्चित करना जिससे बालिका  शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति कर सके | 

बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देकर सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |

समाज में चल रहे लैंगिक असमानता के भेदभाव को समाप्त करना |  

Beti Bachao Beti Padhao के लक्ष्य 

असंतुलित लिंगानुपात वाले चयन किए गए जिलों में 1 वर्षों में जन्म लिंगानुपात में 2 अंकों तक सुधार तक करना होगा | 

5 वर्ष तक के बच्चों  के शिशु मृत्यु दर में लिंग भिन्नता को 2014 में 7 अंक से हर वर्ष 1.5 अंक कम करना होगा | 

संस्थागत में होने वाले प्रवस में  1.5 प्रतिशत की वृद्धि करनी होगी | 

प्रथम तिमाही में ए.एन.सी.पंजीयन में कम से कम 1 प्रतिशत की वृद्धि करना होगा |  

माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओ के नामांकन को वर्ष 2018-19 तक 82 प्रतिशत तक को बढ़ावा देना होगा | 

चयनित जिलों में प्रत्येक विद्यालय में बालिकाओं के लिए  अलग से शौचालय का प्रबंध करना होगा |

बालिकाओं की पोषण की स्थिति में सुधार में सुधार 5 वर्ष तक की बालिका जिसका वजन कम है एवं अनीमिया से पीड़ित है उसकी संख्या को Beti Bachao Beti Padhao के तहत  कम करना  होगा | 

समेकित बाल विकास योजना ICDS एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन NRHM और जच्चा बच्चा सुरक्षा कार्ड का उपयोग करते हुए ICDS के सार्वभौमिकरण एवं बालिकाओं की स्थिति तथा समान देखभाल करना सुनिश्चित करना होगा | 

बालिकाओं के लिए एक सुरक्षात्मक वातावरण देने के लिए बल एवं सुरक्षा अपराध अधिनियम 2012 को प्रभावी रूप से क्रियावन्त करना होगा |

निर्वाचित प्रतिनिधि एवं ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओ को एवं समुदायों का शिशु लिंगानुपात में सुधार एवं बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एकजुट करने के लिए सामुदायिक चैपियन के रूप में प्रिशिक्षित Beti Bachao Beti Padhao के तहत  करना होगा |  

Attitudinal Change Is The Main Objective Of The Rajasthan Government

Beti Bachao Beti Padhao योजना कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिकाओं में शिक्षा की कमी और जीवन चक्र की निरंतरता का अधिकार से उन्हें वंचित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान केंद्रित  करने में सक्षम है | बेटी जन्मोत्सव प्रत्येक जिले में मनाये जाने वाले प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है | भारत सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्ण भारत भारत में लैंगिक असमानता को ख़त्म अवम बालिकाओ की शिक्षा एवं चौमुखी विकास को अपनाना है और बालिकाओ को आत्मनिर्भर बनाना होगा |

तथा इस योजना में लाभार्थी बालिकाओ को सीधे किसी प्रकार का भुगतान नहीं दिया है बल्कि बालिकाओ को फायदा देने के लिए अन्य विभागों के द्वारा जो योजना निकली जाती है उसी योजनाओ के माध्यम से बालिकाओ को फायदा दिया जाता है जैसे बालिका समृद्धि  योजना

निष्कर्ष :-

Beti Bachao Beti Padhao योजना के अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से दी गई है कि  इस योजना का फायदा कैसे लिया जाता है एवं कौन-कौन विभाग इस योजना में सम्मिलित है ये सभी सम्पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से बताई गई है |

10 thoughts on “Beti Bachao Beti Padhao-बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना”

Leave a Comment